April 29, 2024

मासूम बेटी को मौत के घाट उतार मां ने लगाई फांसी

पीएम के लिए परिजनों का शाम तक किया इंतजार
नागदा (उज्जैन),1 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। श्रीराम कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला ने पहले अपनी ढाई वर्षीय बालिका को मौत के घात उतार दिया। इसके बाद खुद भी फांसी पर झुल गई। सुबह घर पर पहुचे दूध वाले ने बाहर से दरवाजा लगा देख घटना की जानकारी आस-पास के रहवासियों को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने घर में छानबीन की परंतु कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नही लग पाया। पुलिस को घर में से दो सल्फास के पाऊच व एक रस्सी दिया के पास से मिली जिसके चलते पुलिस यह आशंका जता रही है कि संभवत: महिला ने पहले अपनी दूध मुंही बच्ची को जहर दिया है। पुलिस को महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला जो मराठी में लिखा हुआ था। देर शाम तक महिला के पीहर वालों के नागदा नही पहुंचने के कारण मां और बेटी का पीएम नही हो सका था।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम कॉलानी निवासी अंकुश रमाकांत भागवत की वर्षीय पत्नी अश्विनी ने अज्ञात कारणों के चलते पहले अपनी ढाई साल की बेटी दीया को जहर देकर मौत के घात उतारा बाद मे साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गई। घटना के दौरान महिला का पति घर पर मौजूद नही था। वह चार दिनो से शाजापुर काम से गया हुआ था।

दूध वाले ने दी जानकारी

सुबह साढे 8 बजे के करीब सबसे पहले दूध वाला घर पहुंचा था आवाज देने पर भी जब उसे कोई जवाब नही मिला तो उसने फोन नंबर पर संपर्क किया तो फोन पर अंकुश ने बाहर होने की बात कहकर आसपास के लोगों को फोन कर घर जाकर देखने की बात कही। आस-पास के लोग जब घर पर पहुंचे तो उन्हे साइड में बने दरवाजा बाहर से लगा हुआ मिला। लोगों ने दरवाजा खोला तब लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। रहवासियाेंं द्वारा इसकी सूचना अश्विनी के ससुर रमाकांत भागवत को दी गई।

कभी नही हुआ विवाद

घटना के संबंध में आसपास के रहवासियाें ने बताया कि अंकुश कपडे का व्यापार करता हैं। जिसके चलते वह हमेशा बाहर रहता है। रहवासियों ने बताया कि अंकुश के माता-पिता अलग रहते हैं और दोनों पति-पत्नी साथ में रहते है। दोनो में मधुर संबंध थे व कभी विवाद जैसी कोई बात सामने नही आई।

पीएम के लिए किया इंतजार

अश्विनी की फांसी की खबर पड़ोसियाेंं को सुबह साढे 8 बजे लगी थी। कुछ घंटो बाद ही उसके पति अंकुश भी घर पहुंच गया था। फिर भी पुलिस को दोनो के पीएम के लिए अश्विनी के माइके वालो के आने तक इंतजार करना पड़ा।

तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस

इस घटना की जानकारी रहवासियों द्वारा सुबह साढे 8 बजे पुलिस को दे दी गई थी। फिर भी पुलिस अअ बजे के बाद घटना स्थल पर पहुंची।

कभी नहीं की शिकायत

इस संबंध में जब अश्विनी के भाई निलेश से चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि चार वर्ष पूर्व भी इनका विवाह हुआ था। इस बीच कभी भी विवाद या प्रताड़ित करने जैसी कोई शिकायत अश्विनी के द्वारा नहीं की गई। दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल चल रहा था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सक्ते में है।

मामले की जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणो का खुलासा होगा।

-दीपक शुक्ला, सीएसपी, नागदा

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds