May 18, 2024

मां के शव के पास पांच घंटे तक जंगल में रोती रही मासूम

झाबुआ,22 मार्च (इ खबरटुडे)।पत्नी से विवाद हुआ तो पति उसे और एक साल की बेटी को जंगल में ले गया। यहां ले जाकर पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के पास बेटी को छोड़कर चला गया। काफी देर बाद गांव जाकर रिश्तेदारों को बताया।

आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया
रिश्तेदार पांच घंटे बाद रात को पहुंचे तो मासूम अपनी मां के शव के पास बैठी रो रही थी। पुलिस को खबर दी गई। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है।

पत्थरों से हमला कर पत्नी की हत्या

कालीदेवी पुलिस के अनुसार बोचका गांव के 30 वर्षीय बदिया पिता बालसिंह का पत्नी 28 वर्षीय हरीबाई से अक्सर विवाद होता रहता था। वो आए दिन शराब के नशे में पत्नी से मारपीट भी करता था। रविवार को भी विवाद हुआ तो आरोपी पत्नी और अपनी एक साल की बेटी को बोचका के जंगल में जबरन ले गया। यहां पत्थरों से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटी को शव के पास ही जंगल में छोड़कर भाग गया।

 

पुलिस के अनुसार यहां से वो राजगढ़ चला गया। पांच घंटे बाद बदिया माछलिया गांव आया। यहां अपने रिश्तेदारों को पत्नी की हत्या के बारे में बताया। रिश्तेदारों ने बोचका के लोगों को फोन कर तस्दीक करने को कहा। जब ग्रामीण पहुंचे तो शव जंगल में पड़ा था और एक साल बेटी पास में बैठी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds