उज्जैन

महाकालेश्वर की नगरी में सिंहस्थ में शिवपुराण का होगा श्रवण

हरिद्वार से आये महामंडलेश्वर विष्णु चैतन्य तीर्थ महाराज ने किया सिंहस्थ दौरा
उज्जैन 27 फरवरी(इ खबरटुडे)।शुक्रवार को हरिद्वार से महामंडलेश्वर विष्णु चैतन्य तीर्थ महाराज का सिंहस्थ पाण्डाल व्यवस्था हेतु आगमन हुआ। उनके अनुयाइयों ने अगवानी की। सिंहस्थ में सदावल मार्ग महामंडलेश्वर पाण्डाल में महाराजश्री के सान्निध्य में शिवपुराण कथा, योग व अन्नक्षेत्र प्रकल्प चलेंगे और हजारों धर्मालु अध्यात्मिक लाभ अर्जित करेंगे।

सिंहस्थ इंतजामों को संतोषप्रद बताया
तपोनिधि निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी विष्णु चैतन्य महाराज यूं तो बचपन से ही उज्जैन सिंहस्थ में आते रहे हैं लेकिन महामंडलेश्वर की उपाधि के पश्चात वर्ष 2004 तथा इस सिंहस्थ में भी उनका पृथक से पाण्डाल लगने जा रहा है। सिंहस्थ इंतजामों को संतोषप्रद बताते हुए संतश्री का कहना है कि अवसर महत्वपूर्ण होते हैं न कि इंतजाम।
 अध्यात्म आदि के लिये पृथक-पृथक इंतजामों के निर्देश
 दिल्ली-हरिद्वार सहित विभिन्न प्रांतों में आश्रम संचालित करने वाले संतश्री का कहना है कि सिंहस्थ में बाबा महामंडलेश्वर की नगरी में शिव पुराण कथा की जावेगी। 22 अप्रैल से नित्य धार्मिक गतिविधियां, अनुष्ठान, पूजन योग क्रियाएं, अन्नक्षेत्र आदि के प्रकल्प चलेंगे। शुक्रवार को महामंडलेश्वरजी ने अपने अनुयायियों व अखाड़े के व्यवस्थापकों के साथ सिंहस्थ क्षेत्र व सदावल में लगने वाले अपने पाण्डाल क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पाण्डाल निर्माण, कथा-पाण्डाल, भोजन, कीर्तन, श्रद्धालुओं के आवास, अध्यात्म आदि के लिये पृथक-पृथक इंतजामों के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button