May 19, 2024

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश के विकास का लिया संकल्प

उज्जैन 01 नवम्बर(इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन सहित उपस्थित सभी ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास तथा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम प्रात: 10.30 बजे से 11.30 बजे तक कोठी पैलेस के सामने आयोजित किया गया। इस अवसर पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जे.पी. गुप्ता, कलेक्टर कवीन्द्र कियावत, पुलिस अधीक्षक एम.एस. वर्मा अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मानवता के कल्याण के लिये सिंहस्थ घोषणा पत्र जारी किया जाएगा

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मध्यप्रदेश स्थापना दिवस संदेश वाचन में शिक्षा मंत्री पारस जैन ने बताया कि संस्कारित व्यक्तित्व श्रेष्ठ मानवता का निर्माण करते हैं। मध्यप्रदेश इस दिशा में अगुवाई करने जा रहा है। विश्व के समक्ष विद्यमान चुनौतियों पर सिंहस्थ 2016 के दौरान विभिन्न धर्मों के गुरूओं, संतों तथा विद्वानों द्वारा विमर्श कर मानवता के कल्याण के लिए सिंहस्थ घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति, सद्भाव का दिग्दर्शन इस महाकुंभ के माध्यम से कराया जाएगा। सरकार वर्ष 2016 को पर्यटन वर्ष के रूप में मना रही है।

प्रदेश में किसानों की प्रभावित फसलों का आंकलन पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रभावित किसानों को राहत राशि और फसल बीमा राशि का भुगतान शुरू किया जा रहा है। हमारी आर्थिक विकास दर और कृषि विकास दर देश में सबसे अधिक है। प्रदेश में 25 सितम्बर 2015 से गरीब कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। प्रदेश के इस स्थापना दिवस से ही प्रदेश में “डायल 100” योजना शुरू की जा रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds