May 17, 2024

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत, 13 घायल

कु कड़ेश्वर/मनासा,27सितम्बर(इ खबरटुडे)। कु कड़ेश्वर के पास मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में 13 महिलाएं भी घायल हुई हैं। हादसे के बाद नाराज भीड़ ने ट्रैक्टर में आग लगाने का भी प्रयास कि या, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

पुलिस के अनुसार हादसा कु कड़ेश्वर नगर से करीब 4 कि मी दूर आमद पठार क्षेत्र में हुआ। हनुमंतिया के प्यारचंद पिता प्रभुलाल रावत ट्रैक्टर-ट्रॉली (एमपी-14 के -5602) से सोयाबीन कटाई के लिए मजदूरों को लेकर आ रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भदाना क्षेत्र की मजदूर महिलाएं सवार थीं।
सुबह करीब 9.30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे मधुबाई पति बंशीलाल मेघवाल (35) और संतोषबाई पति घीसालाल गोस्वामी (40) दोनों निवासी भदाना की मौत हो गई। सभी घायल महिलाओं को नीमच और मनासा के अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds