mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मंदसौरमध्य प्रदेश
मंदसौर में बाढ़ के बाद राहत नहीं मिले पर आक्रोशित लोग कर रहे चक्काजाम : देखिये वीडियो

मंदसौर,17 सितंबर (इ खबर टुडे)। बाढ़ के बाद भी राहत नहीं मिलने पर मंगलवार को लोगों ने मंदसौर में दो जगह चक्काजाम कर दिया। अशोक नगर के लोगों ने मंदसौर-प्रतापगढ़ मार्ग चक्काजाम कर दिया। अशोकनगर बस्ती के लोगों ने प्रतापगढ़ पुलिया पर चक्काजाम कर दिया है।
देखिये वीडियो
राहत कार्य के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुंचने से जन आक्रोश था। चक्काजाम से दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इधर कालिदास मार्ग पर भी व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए चक्काजाम कर दिया।