September 30, 2024

मंडी में आए किसान को फसल विक्रय के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े

जिले में निरीक्षण के लिए आए प्रभारी अधिकारी एस विश्वनाथन ने दिए निर्देश

रतलाम,03 मई (इ खबरटुडे)। मंडियों में समर्थन मूल्य पर की जा रही विभिन्न फसलों की खरीदी का निरीक्षण आज भोपाल से आए प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक एस विश्वनाथन ने किया। वे राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही फसल खरीदी कार्य के सुचारू संचालन हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।श्री विश्वनाथन ने आज जिले की रतलाम, सैलाना तथा जावरा मंडियों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रत्येक कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए श्री विश्वनाथन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में अपनी फसल विक्रय के लिए आए किसान को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। ज्यादा से ज्यादा तीन-चार घण्टे में उसका कार्य पूरा कर घर लौट जाए।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, जिला आपूर्ति अधिकारी विवेक सक्सेना, उपसंचालक कृषि ज्ञानसिंह मोहनिया, जिला विपणन अधिकारी सुश्री स्वाती राय आदि अधिकारी मौजूद थे।
निरीक्षण में श्री विश्वनाथन ने मंडियों की हम्माल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। हम्माल समय पर आए, आवश्यकता के अनुसार हम्मालों की संख्या में वृद्धि की जाए। उन्होंने फसल का सही तोल, कम्प्यूटर में सही एंट्री और समय-सीमा में किसान को एसएमएस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री विश्वनाथन ने कम्प्यूटर एंट्री को रेन्डम चैक किया। तोल कांटो का भी बारीकी से जायजा लिया।

मंडियों में और क्या ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है। इस संबंध में अधिकारियों के अलावा किसानों, हम्मालों, तुलावटियों आदि से चर्चा भी की। चना, मसूर, सरसो, गेहूँ की मंडियों में खरीदी की मात्रा की जानकारी प्राप्त की। मंडियों में लहसून के वर्तमान भाव तथा इसके भावान्तर लाभ के संबंध में भी अधिकारियों व्यापारियों से चर्चा की।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds