May 11, 2024

भैंस को पागल कुत्ते ने कांटा उसका दूध पीने से 17 लोग हुए बीमार

अहमदाबाद,31 जुलाई(इ खबरटुडे)। गुजरात में कुत्ते के काटने से भैंस के शरीर में जहर फैल गया, जिसका दूध पीने से 17 लोग बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए निकट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की रिपोर्ट के मुताबिक सभी को भैंस का दूध पीने के बाद हड़कवा हो गया है। फिलहाल सभी लोगों हड़कवा मिटाने की रसी दी गई है। वहीं भैंस की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल छा गया है।

यह घटना सुरेन्द्रनगर जिले की पाटड़ी तहसील के रुस्तमगढ़ गांव की है। यहां गांव के चार कुत्तों ने रविवार को पांच व्यक्ति सहित 15 पशुओं को काट लिया था। जिसमें जेठाभाई परमार की भैंस भी थी। बताया जा रहा है कि भैंस को कुत्ते के काटने से उसके शरीर में उसका जहर फैल गया। इसका दूध खुद भैंस के मालिक जेठाभाई परमार सहित गांव के 17 लोगों ने पिया।

जिसके बाद सभी की तबियत अचानक बिगड़ गयी। सभी को तुरंत ही पाटडी के दसाडी और वणोद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हड़कवा निरोधक रसी नहीं होने से कुछ देर के लिए अफरातफरी के माहौल बन गया। हालाकि तुरंत ही दूसरे अस्पताल से इसकी व्यवस्था की गई। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक रमेशभाई चावड़ा ने बताया कि भैंस का दूध पीने सात महिला सहित 17 लोगों को भर्ती किया गया था। सभी को हड़कवा हो गया था। उन्हें हड़कवा मिटाने की रसी दी गई है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।
उन्होंने कहा कि आम तौर पर भैंस को हड़कवा होने पर अगर कोई व्यक्ति 12 घंटे के भीतर उसका दूध पीता हे तो उसे हड़कवा होने की अधिक संभावनाएं होती है। ऐसे में हड़कवा तत्कालिन उपचार करने संभव नहीं होता है। इसका पूरा कोर्स करना पड़ता है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds