रतलाम

भूकंप पीडितों के लिए संघ का निधि संग्रह

घर-घर जाकर राहत निधि एकत्र कर रहे हैं स्वयंसेवक

रतलाम,30 अप्रैल(इ खबरटुडे)। नेपाल एवं उत्तर भारत में विगत कुछ दिनों से आ रहे भूकंप के कारण हजारों बंधु कालकवलित हो गए,मकान ध्वस्त हो गए और संचार माध्यम अस्त व्यस्त हो गए। अब भी असंख्य लोग मलबे में दबे पडे हैं। जिनकी सहायता करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने सेवा भारती के साथ मिलकर राहत कार्य आरंभ कर दिया है।
रतलाम नगर में भी अनेक स्थानों पर स्वयंसेवकों ने घर घर पंहुचकर राहत निधि संग्रह प्रारंभ कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भामरा ने बताया कि गुरुवार को स्वयंसेवकों ने स्टेशनरोड,टीआईटी रोड,न्यूरोड,फ्रीगंज,कस्तूरबा नगर,राम मंदिर आदि स्थानों पर भूकंप पीडीतों के राहत कार्य के लिए धन संग्रह किया। राहत निधि संग्रह के कार्य में संघ के जिला संघचालक वीरेन्द्र वाफगांवकर,जिला व्यवस्था प्रमुख ऋ षि शर्मा,जिला सेवा प्रमुख अनिल बरमेचा,राधेश्याम खण्डेलवाल,नगर कार्यवाह प्रवीण मालवी,नगर शारीरिक प्रमुख रविराज शर्मा,नगर सह शारीरिक प्रमुख विजय सोनी,नगर धर्म जागरण प्रमुख ऋ षभ सुराना,चिन्मय चितले,बबलू मेघवाल,चन्द्रप्रकाश अवतानी आदि स्वयंसेवक शामिल थे।

Back to top button