mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा सदस्यता अभियान : अब 18 करोड़ हुए BJP के सदस्य, दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

नई दिल्ली,30 अगस्त(इ खबरटुडे)। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने अब सदस्यों के मामलों में भी नया कीर्तिमान रच दिया है। 11 करोड़ सदस्यों के साथ पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी भाजपा सदस्यता अभियान में सात करोड़ नए लोगों को जोड़ने में सफल रही है।

6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर अलग-अलग स्थानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था।

राष्‍ट्रों की आबादी के बराबर
इसके साथ ही पार्टी के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ हो गई। अब दुनिया के केवल सात देश- चीन, भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील और नाइजीरिया ही ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या भाजपा के सदस्यों की संख्या से ज्यादा है। सदस्यता अभियान पूरा हो जाने के बाद अब भाजपा में सभी स्तरों पर संगठनात्मक चुनावों का दौर शुरू हो जाएगा और सबसे अंत में दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Back to top button