September 29, 2024

भाजपा में लौटे सूरजपाल सिंह अम्मू, बनाए गए प्रवक्ता

गुरुग्राम,09 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। फिल्म ‘पद्मावत’ के प्रदर्शन के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजपाल सिह अम्मू फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंप दी।

चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही अम्मू के भाजपा में वापसी की चर्चा थी। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के गुरुग्राम दौरे के दौरान भी अम्मू को लेकर चर्चा चलती रही। अम्मू कब भाजपा में शामिल होंगे, इस सवाल का मनोहरलाल ने मुस्कुराकर टाल दिया था। उसी दौरान तय हो गया था कि पूरी स्क्रिप्ट तैयार है, केवल जानकारी सार्वजनिक होनी है।
शाम होते-होते अटकलें सही साबित हुईं। भाजपा में वापसी के बारे में दैनिक जागरण से बातचीत में सूरजपाल सिह अम्मू ने कहा कि किसी दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं था। फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ वह आवाज बुलंद कर रहे थे। उस फिल्म के माध्यम से भारतीय नारी का अपमान किया गया।

अपनी सभ्यता व संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष करना क्या गलत है। संघर्ष करने के लिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उनका इस्तीफा मंजूर ही नहीं किया गया। अब प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds