April 29, 2024

भाजपा प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल

रतलाम 12 नवम्बर (इ खबरटुडे)। नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. श्रीमती सुनीता यार्दे ने बुधवार को अपना नाम-निर्देशन पत्र रैली के साथ कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर दाखिल किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेतागण, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, भाजपा के अधिकृत पार्षद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अतिरिक्त कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर कैलाश वानखेड़े के समक्ष डॉ. श्रीमती सुनीता यार्दे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर सांसद दिलीपसिंह भूरिया,राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, महापौर शैलेन्द्र डागा उपस्थित थे।
बुधवार सुबह लोकेन्द्र टाकिज चौराहे से डॉ. श्रीमती सुनीता यार्दे रैली के रुप में कलेक्टोरेट नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए पहुंची। आपके साथ सांसद दिलीपसिंह भूरिया, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, महापौर शैलेन्द्र डागा, निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, पूर्व महापौर आशा मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, जिला भाजपा उपाध्यक्षद्वय मनोहर पोरवाल, yardeform2अशोक चौटाला, ललित कोठारी, अशोक जैन लाला, भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,  श्रीमती कृष्णा एस. चौहान, श्रीमती पूनम सोलंकी, कार्यालय मंत्री राकेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी बाबूलाल कर्णधार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विश्वमोहन लोढ़ा, बद्रीलाल परिहार, दिनेश शर्मा, मण्डल पदाधिकारी, भाजपा के विभिन्न मोर्चा पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया।
लोकेन्द्र टाकिज चौराहे से कलेक्टोरेट कार्यालय के मार्ग में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. श्रीमती सुनीता यार्दे का जोरदार स्वागत किया। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के साथ उन्होंने रतलाम के सम्पूर्ण विकास के प्रति अपनी प्रतिबध्दता दोहराई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds