May 18, 2024

बिहार: अब नवादा में दो पक्ष भिड़े, कई दुकानें फूंकी, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

नवादा,30 मार्च(इ खबरटुडे)। बिहार में लगातार बवाल जारी है। भागलपुर, औरंगाबाद, नालंदा और समस्तीपुर के बाद अब नवादा जिले में भी तनाव हो गया है। शुक्रवार की सुबह नवादा में हिंसक प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक नवादा बाईपास के गोंदापुर चौक के पास धार्मिक स्थल पर तोड़-फोड़ की गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। एक यात्री बस और दुकान के बाहर रखे सामान में आग लगाने की भी कोशिश की गई। कई फोटोग्राफरों के कैमरे तोड़े गए। प्रदर्शनकारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि प्रशासन बेहद सतर्क है। पल-पल पर नजर है।असामाजिक तत्वों के मंसूबे सफल नहीं होंगे। अफ़वाह फ़ैलाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा। विवादित पोस्ट से सावधान रहें। सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर है।सभी के सहयोग से नवादा में शांति बनी रहेगी। अभी स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds