May 7, 2024

बिहारियों का अपमान नीतीश को भारी पड़ेगा-नरेंद्र मोदी

बिहार 30 अक्टूबर(इ खबरटुडे)।बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनावों के लिए पीएम मोदी की आज बिहार में दो रैली हैं। गोपालगंज में अपनी आज की पहली रैली करते हुए पीएम मोदी ने नीतीश कुमार और महागठबंधन पर एक बार फिर तीखा निशाना साधा। पीएम मोदी ने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने भोजपुरी में लोगों का अभिवादन किया।
नरेंद्र मोदी बोले मैं लोकसभा चुनावों में भी आपके बीच आया था और अब एक बार फिर यहां आया हूं। महास्वार्थ बंधन अनाप-शनाप बोल रहा है। इनकी गालियों की डिक्शनरी खाली हो गई और इसलिए वे रोज नई नई गालियां गढ़ रहे हैं।

जिन्होंने बिहार पर राज किया है, वे लोग कहते हैं कि मोदी की रैली में जो लोग आते हैं, वे पैसे दे कर लाये जाते हैं। ऐसा कह कर वे बिहार के लोगों का अपमान कर रहे हैं। कारण ये नहीं है कि मोदी ने कोई गलती की है बल्कि कारण यह है कि आपको जो प्रेम है, उसे वे पचा नहीं पा रहे हैं। एनडीए की रैली जब सफल होती है तो उनकी भाषा का स्तर नीचे गिर जाता है। जिन्होंने 35 साल बिहार पर राज किया है, वे चुनाव में ऐसी भाषा का चयन क्यों कर रहे हैं
मोदी को गालियां देते देते थक गए तो बिहारियों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहारियों का अपमान नीतीश को महंगा पड़ेगा।बिहार बेचने का एडवांस लिया जा रहा है। लालू गए तो अपनी कुर्सी पत्नी को दे गए। इन्होंने पिछले चुनाव में कहा था मुझे वोट दो मैं घर घर बिजली पहुंचाउंगा, आज भी बिहार को बिजली चाहिए। गोपालगंज लालू जी का गृह क्षेत्र है, उन्होंने अपने जंगलराज में इसे मिनी चंबल बना दिया था।

मैं बिहार से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म कर दूंगा। दिल्ली भ्रष्टाचार के लिए बदनाम थी। रोज करोड़ों के घपले की खबर आती थी, अब सब बंद है। आप मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दीजिए, मुझे ये लूटपाट बंद करवानी है। यहां रेलवे स्टेशन पर खुलेआम गोलियां चलती थीं। अपहरण का उद्योग चलता था। गोपालगंज का नौजवान जो सम्मान से जीना चाहता था, उसे गोपालगंज छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। पूरे बिहार में नौजवानों का सबसे अधिक पलायन सीवान और गोलापगंज से हुआ है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds