May 15, 2024

बाल संप्रेक्षण गृह से भागे पांच किशोर,तीन मिले,दो अब भी फरार

संप्रेक्षण गृह अधीक्षक के विरुध्द जांच के आदेश

रतलाम,26 नवंबर (इ खबरटुडे)। विरीयाखेडी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से पांच किशोर शुक्रवार शाम को फरार हो गए। रात करीब तीन बजे इनमें से तीन बाल अपराधी वापस मिल गए,जबकि दो किशोर अब भी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक के विरुध्द जांच के आदेश दे दिए गए है।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार,शुक्रवार शाम को करीब पौने आठ बजे बाल संप्रेक्षण गृह में बन्द पांच किशोर मौका पाकर भाग निकले। भागे हुए किशोर की आयु 16 से 17 वर्ष के बीच है। इन पर हत्या का प्रयास,चोरी मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भागे हुए किशोर में से तीन ट्रेन में सवार होकर जावरा पंहुच गए थे। जावरा पंहुचने के बाद उन्हे अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होने रतलाम में सम्पर्क किया। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली,तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हे बातों में लगाकर वापस बुलवा लिया। शेष दो बच्चों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
औद्योगिक क्षेत्र टीआई राजेश सिंह चौहान ने बताया कि चूंकि ये सभी किशोर है,इसलिए इनके विरुध्द आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया जाएगा। मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच में बाल संप्रेक्षण गृह के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही या गलती के प्रमाण मिलने पर उनके विरुध्द कार्यवाही की जा सकती है।
दूसरी ओर बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक के विरुध्द जांच के आदेश दे दिए गए है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds