May 16, 2024

बस डकैती का प्रयास नाकाम

डकैती की योजना बना रहा कंजर गिरोह गिरफ्तार

 रतलाम,10 दिसम्बर (इ खबरटुडे)।  विगत करीब एक डेढ वर्ष से जिले से गुजरने वाले हाईवे फोरलेन रोड एवं आस पास के क्षेत्र में कभी ट्रक कटेंनर कटिंग,टायर चोरी, कपडे गठाने,लूट चोरी एवं पशुचोरी आदि घटनाएं लगातार होने लगी थी। इस चुनौती से निपटने के लिए पुलिस द्वारा किए गए विषेष प्रयासों को बीती रात तब सफलता मिला जब पुलिस ने एक कंजर गिरोह के छ: सदस्यों को बस में डकैती की तैयारी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस सफलता पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकडे गए कंजर गिरोह के 06 सदस्यो में भैरू उर्फ भैरूलाल पिता मनोहर कंजर उम्र 28 नि0 राजाखेडी,लटुरिया पिता रामचंद्र कंजर उम्र 30 नि. उकेडिया, तुवारिया पिता देवा जी कंजर उम्र 50 नि0 राजाखेडी, जितेन्द्र पिता मनोहर कंजर उम्र 28 नि0 राजाखेडी, घनश्याम  पिता रामचद्रं उम्र 22 नि0 राजाखेडी, अनिल पिता मोहनलाल कंजर उम्र 25 नि. उकेडिया को सीतामऊ रोड कागला रूण्डी जगल से गिरफतार कर लिया गया। मौके पर ही इनके कब्जे से 02 मोटर सायकल एम.पी 43/डी.पी/4530 व एम.पी. 43/बी.सी/1833 व एक तलवार एक धारिया,एक फर्शा तथा 03 बास,लाठी आदि जप्त किए गये। थाना रिंगनोद पर अप.क्र. 252/14 धारा 399,402 भादवि.एवं 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्व किया गया है। उपरोक्त 06 सदस्य गिरोह को समय रहते गिरफतार नही किया जाता तो अवश्य हीं अंबिका बस को लूट कर डकैती डाल देते। उक्त 06 सदस्य गिरोह से पुछताछ करने पर महु,नीमच हाईवे पर घटला ब्रिज रतलाम ,अरनियापीथा कृषि मंडी घाटी जावरा,रिंगनोद थाना हाईवे क्षैत्र में ट्रक कटिंग,चोरी,भैस चोरी की घटनाये कबुल की गई।
उक्त 06 सदस्य गिरोह द्वारा 07 घटनाओं को जिनमें लूट,ट्रक कटिंग,चोरी,टायर चोरी,कपडे गठान चोरी को अंजाम दिया गया है। जिनसे लॉखो रू की संपत्ति की बरामदगी होने संभावना है। उक्त 06 गिरोह क कंजर बदमाशो को पकडने में नगर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला का कुशल मार्गदर्शन एवं निरी.एम.एस परमार था0प्र0 रिंगनोद,उ.नि.जी.एल सोलंकी चौकी प्रभारी ढोढर,सउनि.जी.एल भूरिया,सउनि.बी.एस.राठौर,प्र.आर 709 पवन यादव, आर.165 बृजेन्द्र,आर. 221 नरेन्द्रसिह,आर.403 दिनेश पंडया,आर.557 राजीव की सराहनीय भूमिका रही ।
उक्त 06 सदस्यों के कंजर गिरोह को गिरफतार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक डॉ0 आशीष द्वारा 5 हजार रू से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds