June 2, 2024

बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा महंगा ,पार्टी में आये 16 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

भोपाल,26 मई (इ खबरटुडे)।देवास में 19 और सतना में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। देवास के बड़ोदिया खान गांव में जन्मदिन की पार्टी के बाद 16 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या 6930 के ऊपर पहुंच गई है, इससे यहां 258 लोगों की मौत हो चुकी है और 3428 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना वायरस के 3249 एक्टिव केस हैं। इंदौर में कोरोना वायरस एक्टिव केस की संख्या 1502 है। भोपाल में 548, उज्जैन में 299 और जबलपुर में 54 एक्टिव केस हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ी अपडेट व अन्य खबरों के लिए पढ़ि‍ए यहां…

देवास में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव
देवास में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। देर रात 3 मरीज मिले थे और आज सुबह 16 नए मरीज मिले हैं। जिस गांव बड़ोदिया खान से 16 मरीज मिले हैं वो राजपूत समाज का बाहुल्य गांव है। सांवेर से उज्जैन की ओर से करीब 5 किमी दूर है।

यहां पांच-छह दिन पहले एक जन्मदिन की पार्टी थी। जहां इंदौर से एक बुजुर्ग महिला भी आईं थीं। वे अचानक बीमार हुईं और तीन चार दिन पहले इंदौर में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद 24 लोगों की सैंपलिंग हुई जिसमें ये लोग पॉजिटिव मिले हैं।

सतना में एक साथ मिले पांच नए कोरोना पॉजिटिव
सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील क्षेत्र में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें एक युवक बिरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक 11 का निवासी बताया जा रहा है, जो क्वारंटाइन सेंटर में है। दो अन्य संक्रमित युवक माल मऊ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। तहसीलदार मनीष पांडे ने इसकी पुष्टि की है। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds