May 5, 2024

फिर आगे बढ़ा मानसून, जून के दूसरे सप्ताह में MP में दे सकता है दस्तक

भोपाल,04 जून(इ खबरटुडे)।दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इसी क्रम में मानसून कोकण, श्रीहरिकोटा,अगरतला तक पहुंच गया है। अगले 72 घंटे में मानसून के महाराष्ट्र में दस्तक देने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून के जून के दूसरे सप्ताह में मप्र में पहुंचने की पूरी संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक के मुताबिक केरल में तय समय से दो दिन पहले(29 मई) दस्तक देने के बाद मानसून कर्नाटक तक तेजी से बढ़ा था। लेकिन इसके बाद उसकी गति मंद पड़ गई थी।

रविवार को मानसून ने फिर गति पकड़ी और कोंकण,अगरतला तक बढ़ गया है। नायक के अनुसार दो दिन बाद मानसून के महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दाखिल होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून जून माह के दूसरे सप्ताह में मप्र में प्रवेश करने की पूरी संभावना बन रही हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds