October 15, 2024

प्रशासन मास्क न पहने वालो के खिलाफ हुआ सख्त,2 लाख से ज्यादा स्पाट फाइन वसूला गया

आदेश उल्लंघन पर 77 दुकाने 24 घंटे के लिए बंद

रतलाम,23जुलाई (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में पिछले दिनों की तुलना में वर्तमान में कोरोना मरीजों की सख्या में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। जिसके चलते प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को कलेक्टर के सख्त आदेश के बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने पूरी सख्ती के साथ मास्क न पहने वालो के खिलाफ चालानी कार्यवाही शुरू की।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों, दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाकर स्पॉट फाइन वसूला जा रहा है। गुरुवार को भी 2 लाख 30 हजार 200 रूपए नगरीय निकाय, पुलिस तथा राजस्व विभाग के अमले द्वारा वसूले गए तथा 77 दुकानों को चेतावनी के बावजूद आदेश उल्लंघन पर 24 घंटे के लिए बंद किया गया है।

डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम रतलाम के अमले द्वारा 18 चालान बनाए जाकर 1800 रूपए वसूले गए। नगर पालिका जावरा में 61 चालान बनाकर 10100 रूपए स्पाट फाइन किया गया। इसी तरह नगर परिषद आलोट में 2000, ताल में 13700 रुपए, बड़ावदा में 700, पिपलोदा में 1000, नामली में 400, सैलाना में 4950 तथा धामनोद में 4350 रुपए स्पॉट फाइन वसूला गया।

राजस्व विभाग के अमले द्वारा जिले में 95 हजार 50 रूपए गुरुवार को स्पॉट फाइन किया गया। रतलाम में 35100, पिपलोदा में 1100, आलोट में 33800, सैलाना में 16950, बाजना में 3300 तथा रावटी में 4800 स्पॉट इन किया गया। पुलिस विभाग द्वारा जिले में 822 चालान बनाकर 96150 रुपए स्पॉट फाइन वसूला गया।

इन दिनों कई दुकानदारों मास्क और सेनिट्राइजर के प्रति लापरवाह देखे गए है। आज प्रशासन ने ऐसे कई व्यपारियो और दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए भारी जुर्माना लगाया।

You may have missed