October 15, 2024

प्रदेश के आगर से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोहर ऊंटवाल का दिल्ली में निधन, शुक्रवार को आलोट में होगा अंतिम संस्कार

रतलाम,30जनवरी(इ खबरटुडे)। प्रदेश के आगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का आज सुबह (गुरुवार)दिल्‍ली में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रह थे । कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज के चलते इंदौर में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद 4 दिन पहले ही उन्हें हालात बिगड़ने पर दिल्‍ली शिफ्ट किया गया था। उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार प्रातः 11 बजे आलोट में किया जायेगा।

विधायक मनोहर ऊंटवाल का रतलाम जिले से भी गहरा नाता रहा है, वे जिले के आलोट से भी विधानसभा सदस्य चुने गए थे,उनका निवास स्थान भी आलोट है। उनके निधन की खबर लगते ही बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है। 1963 में धार जिले के बदनावर में जन्मे मनोहर ऊंटवाल पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे ।वह 1988 से 2014 के बीच चार बार विधायक रहे। 1986 में पार्षद का चुनाव जीतकर उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में देवास संसदीय सीट से सांसद थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगर-मालवा से टिकट दिया था। मनोहर ऊंटवाल भाजपा के कद्दावर नेता थे। शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है ।

मनोहर ऊंटवाल के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ,पूर्वमुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा अध्यक्ष राकेशसिंह और भाजपा के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने गहन दुख व्यक्त किया है।

You may have missed