February 1, 2025

पेशी से लौटते वक्त आरोपी फरार, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

thif ujjain

सिंगरौली ,20 मई (इ खबर टुडे )। देवसर में पेशी से लौटते हुए हत्या का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी भरत साकेत ने पिछले महीने प्रेम प्रसंग के चक्कर में पुरैल गांव में एक व्यक्ति को गोली मारी दी। घटना में उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद भरत साकेत को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के बाद वापस लेकर आ रही थी, इसी दौरान वह बरगवां थाने के गड़ेरिया टोल प्लाजा इलाके से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। उसके साथ गए पुलिसकर्मी उसे खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंन यह जानकारी अ‍पने अधिकारियों को दी। लापरवाही के इस मामले में तुरंत ही चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

You may have missed