May 20, 2024

पार्षद पुत्र पर हमला

गम्भीर रूप से घायल किशोर को इंदौर किया रेफर

रतलाम,21 अगस्त (इ खबर टुडे)। डोंगरा नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को पार्षद के पुत्र पर कुछ युवकों ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गम्भीर रूप से घायल किशोर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद संजय दवे के पुत्र यश दवे (17) पर डोंगरा नगर क्षेत्र में कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। गम्भीर रूप से घायल यश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। हमले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग चिकित्सालय पहुंच गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रू प से घायल हुए यश को उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बताया कि थाने पर कोई भी शिकायत करने नहीं आया है। चिकित्सालय चौकी से एमएलसी आई हैउसकी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार ब्राह्मणों का वास निवासी किसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर यश पर तलवार एवं लाठी से हमला किया है। विवाद जामणपाटली के पास किसी बात को लेकर हुआथा उसके बाद दोपहर को जब यश डोंगरानगर से  गुजर रहा था उसी समय उस पर हमला किया गया। माामले की जानकारी मिलने पर थाना माणकचौक पुलिस ने दो-तीन स्थानों पर दबिश देकर हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds