रतलाम

पारस जैन ने मदरसा बोर्ड का कार्यभार ग्रहण किया

भोपाल  फरवरी 5  (इ खबरटुडे)  

स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने आज मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। राज्य शासन द्वारा उन्हें मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत करने का आदेश हाल में जारी किया गया है। अध्यक्ष का कार्यभार सम्भालने के बाद बोर्ड के सचिव  सनवर हुसैन रिजवी ने उन्हें संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी तथा अधिकारी-कर्मचारी से परिचय करवाया।जैन ने सचिव से मदरसों के संचालन, निरीक्षण और मान्यता आदि की जानकारी ली। प्रारंभ में रिजवी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने जैन का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में 6799 पंजीकृत मदरसे हैं। मदरसों में 5 लाख 20 हजार 584 विद्यार्थी तथा 20 हजार 53 शिक्षक है।

Back to top button