May 18, 2024

परीक्षा देने बाइक से जा रहा युवक बदनावर के पास घायल अवस्था में मिला,बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने की आशका

रतलाम\बदनावर 11जनवरी(इ खबरटुडे)। लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने बाइक से इंदौर जा रहा शहर का एक युवक बदनावर के पास बेहोशी की हालत में घायल अवस्था में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे बुधवार सुबह करीब 11 बजे इंदौर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार हरीश व्यास (28) निवासी मोहन नगर की आज इंदौर में लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा थी। वह सुबह करीब 4 बजे बाइक से इंदौर के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब 6 बजे वह बदनावर के पास बेहोशी की हालत में घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर उसे पुलिस ने बदनावर के सरकारी अस्पताल भिजवाया।

बदनावर पुलिस मामले की जांच कर रही है

प्राथमिक उपचार के बाद से उसे रतलाम रेफर कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। सिविल सर्जन डॉक्टर आनंद चंदेल कर के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इंदौर के लिए रेफर किया गया है। उधर परिजन के अनुसार वह घायल कैसे हुआ उन्हें पता नहीं उनके पास सुबह 7:30 बजे उसके घायल होने की सूचना आई थी। माना जाता है कि उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से यह घटना हुई होंगी। फिलहाल बदनावर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds