May 19, 2024

पत्नी बनकर दर्द बांटा और 2.5 लाख के जेवरात लेकर गायब

ग्वालियर 9 नवंबर(इ खबरटुडे)।पत्नी बनकर दर्द बांटा, बच्चों की जिम्मेदारी उठाई। 20 दिन साथ रही और 50 हजार रुपए नकद, 2.5 लाख रुपए के जेवरात समेटकर फरार हो गई। घटना उपनगर ग्वालियर के घासमंडी इलाके में एक कबाड़ा व्यवसायी के साथ हुई है। आरोपी महिला की यह तीसरी शादी थी। उस पर पहले भी इस तरह की हरकत करने का आरोप है।

आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई थी। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने ग्वालियर थाना में आरोपी महिला व उसके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उपनगर ग्वालियर के घासमंडी निवासी हरीश पुत्र कन्हैयालाल राठौर (35) पेशे से कबाड़ा व्यवसायी हैं। वर्ष 2013 में हरीश की पत्नी की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं।

हरीश के पत्नी के गम से कहीं ज्यादा बच्चों की परवरिश की चिंता थी। जुलाई माह में वह जेएएच में अपने एक रिश्तेदार को देखने गए थे। यहीं अस्पताल में झांसी निवासी दुर्गेश शाक्य नामक महिला उसे मिली। दोनों के बीच बातचीत हुई और इसके बाद महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद 21 अगस्त 2015 में महिला हरीश के घर में आकर पत्नी बनकर रहने लगी।

उसका दर्द बांटा और बच्चों की परवरिश भी की। पर 10 सितंबर को दुर्गेश घर से 50 हजार रुपए नकद, 2.5 लाख रुपए के जेवरात समेटकर फरार हो गई। घटना का पता चलते ही पीड़ित अशोक उसकी मां रामबाई शाक्य, भाई दिनेश के पास पहुंचा।

तो उन्होंने उसे ही रेप के मामले में धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने पहले एसपी ऑफिस जनसुनवाई फिर कोर्ट में शरण ली। कोर्ट ने शिकायत को सही मानते हुए मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर ग्वालियर थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी दुर्गेश, उसकी मां रामबाई, भाई दिनेश, भाभी ममता व सहेली सोनू पर मामला दर्ज कर लिया है।

पहले पति को भी दिया धोखा

दुर्गेश की यह तीसरी शादी है। उसके पहले पति की मौत के बाद उसने झांसी निवासी कालीचरण शाक्य से शादी की थी। पर शादी के कुछ दिन बाद उसने कालीचरण के खिलाफ दहेज “ङताड़ना का मामला दर्ज करा दिया। हरीश उसका तीसरा पति था। जिसे उसने अपना शिकार बनाया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds