May 19, 2024

पंजाब में पूर्व आतंकी के घर में ठहरे थे केजरीवाल, कुक बोला- रिलेटिव के साथ आए थे

चंडीगढ़/मोगा,30जनवरी(इ खबर टुडे)। चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल पंजाब में खूब दौरे कर रहे हैं। उनपर एक गंभीर आरोप लगा है। मोगा में शनिवार को भगवंत मान की रैली थी। लेकिन केजरीवाल न तो इस रैली में पहुंचे और न ही वे सरकारी रेस्ट हाउस में रुके। वे जिस घर में रुके, वह खालिस्तान कमांडो फोर्स के पूर्व आतंकी गुरिंदर सिंह की है। अभी इस कोठी में पंजाब पुलिस का एक टीआई (एसएचओ) और नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर रह रहे हैं। गुरिंदर अभी इंग्लैंड में है। उसके खिलाफ कई जिलों में केस भी दर्ज है।

बब्बर खालसा से जुड़ी संस्था के साथ ब्रेकफास्ट के भी आरोप…

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने रविवार को नरेंद्र मोदी की रैली में केजरीवाल के पूर्व आतंकी के घर पर ठहरने का आरोप लगाया था। सुखबीर ने कहा, “ये पहला मौका नहीं, जब केजरीवाल की गर्मख्याली लोगों के साथ मुलाकात हुई है। इससे पहले भी वे बब्बर खालसा से जुड़ी रही संस्था अखंड कीर्तनी जत्थे के आरपी सिंह के साथ ब्रेकफास्ट कर चुके हैं।” कोठी के कुक रवि विशाल ने इस बात की पुष्टि की कि केजरीवाल शनिवार रात गुरिंदर सिंह के एक रिश्तेदार के साथ यहां रुकने आए थे।

कई मामले दर्ज हुए गुरिंदर पर, बाद में बरी भी हो गया
गुरिंदर के खिलाफ आतंकवाद के दौर में हत्या और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज थे। कस्बा बाघापुराना इलाके में बम ब्लास्ट करवाने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। उसे अदालत ने 7 जनवरी 2003 को भगोड़ा घोषित किया था। इसके कुछ समय बाद गुरिंदर ने सरेंडर कर दिया। लेकिन, इस मामले में वह कोर्ट से बरी हो गया। इसके अलावा मोगा में भी उस पर एक और केस दर्ज हुआ। अमृतसर में भी एक केस दर्ज हुआ। 20 दिसबंर 2011 को गुरिंदर बम ब्लास्ट के आरोप में भी केस दर्ज हुआ। लेकिन वह सभी केस में बरी हो गया।

ढाई महीने पहले ही गया इंग्लैंड
गुरिंदर काफी समय से धर्मकोट के गांव धर्म सिंह वाला को छोड़कर मोगा की नेस्ले कॉलोनी के नजदीक आकर रहने लगा। पांच साल पहले उसने टीचर कॉलोनी दशमेश नगर में 7 नंबर गली में कोठी खरीदी। तब से वह यहीं रह रहा था। ढाई महीने पहले ही वह इंग्लैंड चला गया।
डीएसपी अजयराज सिंह के मुताबिक, “केजरीवाल को शनिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई थी। उन्हें एस्कार्ट ने टीचर कॉलोनी तक छोड़ा था।”

आप बोली- अकाली दल में तो कई आतंकी हैं
आप के पंजाब इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि अकाली दल में तो कई आतंकी हैं। जो आतंकवाद के दौर में देश के खिलाफ लड़ते रहे। केजरीवाल के पूर्व आतंकी के घर पर रुकने पर सिंह ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds