रतलाम

नेहरु स्टेडियम में बने मकानों के छो गिरे

वाहन व सामान क्षतिग्रस्त,लेकिन जनहानि नहीं

रतलाम,21 फरवरी (इ खबरटुडे)। नेहरू स्टेडियम के बाहर बने नगर निगम के मकानों के छो शनिवार दोपहर को अचानक गिर गए। शुक्र रहा कि छो गिरने से किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन मकान के बाहर रखे वाहन व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
नगर निगम के नेहरू स्टेडियम के बाहर बने मकानों में से चार मकानों के छो शनिवार दोपहर को भरभरा कर गिर गए। गनीमत रही कि जिस समय यह छो गिरे उस दौरान घर के बाहर वराण्डे  में कोई नहीं था वरना हादसा गभीर हो सकता था। इस हादसे में वराण्डे में रखी तीन बाइके क्षतिगस्त हो गई हैं। साथ ही बाहर रखे अन्य सामानों को भी क्षति पंहुची है।
बताया जाता हैं कि पंचायत चुनाव के चलते नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी डयूटी पर गए हुए थे इसलिए उनके वाहन घर के बराण्डे में ही खडे थे। शनिवार को जिन मकानों के छो गिरे हैं उनमें भंवरलाल ठक्कर (एकाउंट), बलराज (राजस्व), विद्यावती उपाध्याय (राजस्व) निवासी करती हैं जबकि पडोस में कल्पना राय के नाम से मकान एलाट हैं लेकिन वह खाली हैं। छो गिरने की जानकारी मिलने पर निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तुरंत मौके पर पहुंचे और जिन मकानों में लोग रह रहे है उन्हें तुरंत बाहर निकालकर मकान को खाली करवाया जाए और क्षतिग्रस्त मकानों को गिरा दिया जाए।

Back to top button