June 24, 2024

निर्माण कार्य नहीं किसानों को पहले देंगे राहत किसान भाई हिम्मत न हारें सरकार उनके साथ

उज्जैन 28 अक्टूबर (इ खबरटुडे) ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में व्याप्त भीषण सूखे के संकट से किसानों को उबारने के लिये निर्माण कार्य स्थगित रहेंगे, पहले किसानों को राहत देंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे हिम्मत न हारें सरकार उनके साथ खड़ी है। श्री चौहान टीकमगढ़ जिले में क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेने के बाद किसानों को संबोधित कर रहे थे।

 

पीड़ित किसान से कर्ज की वसूली नहीं होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित किसान से कर्ज की वसूली नहीं होगी। साहूकार भी किसानों से इस दौरान कर्ज नहीं वसूलेंगे। अधिकारी सख्ती से यह सुनिश्चित करेंगे कि किसान से किसी भी प्रकार की कर्ज वसूली नहीं हो। किसानों को राहत देने के लिये अल्पकालीन और दीर्घकालीन नीतियाँ बनायी जा रही हैं।

प्रदेश के वित्त मंत्री और कृषि मंत्री मिले केन्द्रीय गृह मंत्री से

राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से किसानों के लिये सहायता उपलब्ध करवायी जाये ।वित्त मंत्री जयंत मलैया और किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें मध्यप्रदेश में सूखे के संकट से उत्पन्न स्थिति से अवगत करवाया। मंत्री द्वय ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मध्यप्रदेश को पर्याप्त सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
मंत्री द्वय ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बताया

कि प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा अवर्षा के कारण सूखे के संकट से जूझ रहा है। किसान परेशान हैं। सरकार ने अपने स्तर पर किसानों को राहत देने के लिये हर संभव प्रयास किये हैं और उन्हें

You may have missed