April 29, 2024

निगम के दै.वे.भोगी कर्म. को स्थाईकर्मी पद एवं वेतनमान दिलाने के लिये हर संभव मदद करूंगा-चेतन्य काश्यप

रतलाम 23 फरवरी(इ खबरटुडे)।नगर निगम रतलाम में वर्षो से कार्यरत दैनिक ेवेतन भोगी कर्मचारी जो कि अपने नियमितिकरण की बाट जोह रहे है उन्हे शासन आदेशानुसार स्थाईकर्मी का पद एवं वेतनमान दिलाने के लिये मैं हर संभव मदद करूगंा।उक्त बात राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य जी काश्यप ने नगर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान कही। नगर निगम कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप से उनके निवास स्थान पंहूचकर मुलाकात कर निगम कर्मचारियों की वर्षाे से लंबित मांगो के संबंध में चर्चा की।

चर्चा के दौरान चेतन्य काश्यप ने यूनियन के पदाधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निदान एवं शासन आदेशानुसार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाईकर्मी का पद व वेतनमान दिलाने के लिये हर संभव मदद करने हेतु आश्वस्त किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds