May 19, 2024

नगर उदय अभियान जिला प्रभारी ने बस्तीयों मंे जाकर स्वच्छता के हाल जाने

सूचना का नहीं एक्षन का जमाना हैं – प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव

बायो मेट्रिक मशीन बीच का रास्ता नहीं निकालती

रतलाम ,29 जनवरी(इ खबर टुडे)। प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर एवं नगर उदय अभियान रतलाम जिला प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने आज प्रातः 7 से 9.30 बजे तक रतलाम की विभिन्न बस्तीयों में जाकर स्वच्छता की वास्तविकता का अवलोकन किया। उन्होने अयोध्या बस्ती वार्ड नम्बर दस में सफाई इंस्पेक्टर से सफाई कर्मियों की बायो मेट्रिक मशीन से उपस्थिति संबंधी पड़ताल की।

प्रमुख सचिव श्रीवास्तव ने कहा कि मशीन कभी भी बीच का रास्ता नहीं निकालती है। मशीन खराब हैं तो पाॅच महिने से क्या कार्यवाही हुई। सूचना देने का समय गया यह तो समय तो कार्यवाही का समय है। उन्होने महालक्ष्मी मंदिर सब्जी मण्डी, अयोध्या बस्ती, अम्बेडकर नगर एवं षिवषंकर नगर जावरा रोड़ में जाकर नगर निगम द्वारा किये जा रहे स्वच्छता के इंतजामों का अवलोकन किया।
प्रमुख सचिव ने कलेक्टर को वार्डवार सफाई कर्मचारियों के सोषल आॅडिट कराये जाने के निर्देष दिये। उन्होने कहा कि सफाई कर्मचारी एवं दरोगा की कार्यप्रणाली में कमिटमेंट का अभाव दिखाई दे रहा है। प्रमुख सचिव ने अयोध्या बस्ती में तैनात सफाई दरोगा से पुछा कि क्या आपको नहीं लगता कि आप अपने कर्तव्य के साथ न्याय नहीं कर रहे है। यदि आप वेतन पा रहे हैं तो उसके अनुरूप कार्य और उसके प्रति आपकी रूचि और कर्तव्य निष्ठा भी दिखाई देनी चाहिए। जितना वेतन ले रहे हैं उसके अनुरूप कार्य भी होना चाहिए। प्रमुख सचिव ने भ्रमण के दौरान झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ ही सामुदायिक सुविधाओं पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य के लिये आवष्यक प्रबंध करने के निर्देष भी दिये। षिवषंकर नगर में सप्ताह में एक दिन चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देष दिये गये। अम्बेडकर नगर में मौके पर ही सफाई कर्मचारी बलराम रामचंद्र की बायो मेट्रिक मषीन पर उपस्थिति संबंधी परिक्षण भी किया गया।

कितने बार सफाई होती हैं सब्जी मण्डी की
प्रमुख सचिव एवं नगर उदय अभियान जिला प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने सुबह महालक्ष्मी मंदिर सब्जी मण्डी में की जाने वाली सफाई व्यवस्था का अवलोकन कलेक्टर बी.चन्द्रषेखर के साथ किया। उन्होने नगर निगम आयुक्त से जानना चाहा कि सब्जी मण्डी में सफाई कितनी बार होती है। सब्जी मण्डी प्रारम्भ कब होती हैं, क्या नियमित रूप से सफाई की जाती हैं, दोपहर में कितनी बजे सफाई कब होगी।

मशीन स्वीकार नहीं कर रही तो सफाई दरोगा को अस्वीकार कर दे

बस्तियों में सफाई व्यवस्था के अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त से जानना चाहा कि क्या सफाई कर्मचारियों की दिन में चार बार सुबह आने और जाने, शाम को आने और जाने के समय बायो मेट्रिक मशीन से उपस्थिति ली जा रही है। नगर निगम आयुक्त के हाॅ कहने पर सफाई इंस्पेक्टर किरण चैहान को तलब किया गया। उसने बताया कि आज 17 सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं जिनकी उपस्थिति ली गई है। कलेक्टर ने तत्काल बायो मेट्रिक मशीन बुलवाकर उसकी पड़ताल की। किरण चैहान ने बताया कि बायो मेट्रिक मशीन खराब है। मषीन पर कुछ लोगों की उपस्थिति दर्ज हो रही हैं और कुछ लोगों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही हैं इस प्रकार मषीन कुछ लोगों की उपस्थिति स्वीकार कर रही हैं और कुछ की नहीं। मषीन की खराबी के संबंध में लिख कर नगर निगम को सूचना दी गई है। प्रमुख सचिव ने किरण चैहान से कहा कि ये जमाना सूचना देने का नहीं हैं कार्यवाही करने का है। आपके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होने नगर निगम आयुक्त एस.के.सिंह को निर्देषित किया कि यदि मशीन स्वीकार नहीं कर रही हैं तो सफाई इंस्पेक्टर को अस्वीकार कर दे क्यो ऐसे व्यक्तियों की सेवा की आवष्यकता नहीं हैं जो स्टेण्ड बाय मषीन की आवष्यकता महसूस नहीं करता है। मषीन कभी भी बीच का रास्ता नहीं निकालती जो सही व्यक्ति हैं उसकी उपस्थिति लगेगी, गलत की नहीं।

कितने असली और कितने एवजी, जाॅच करवाये
बस्तियों में सफाई व्यवस्था के भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव के द्वारा नगर निगम आयुक्त को निर्देषित किया गया कि वास्तविक रूप से कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों की जाॅच करवाये जाना सुनिष्चित करे। नगर निगम आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि रतलाम नगर पालिक निगम में डेढ़ सौ सफाई कर्मचारियों को हटाये जाने के बावजूद वर्तमान में लगभग ग्यारह सौ सफाई कर्मचारी तैनात है। जो कि उज्जैन नगर निगम से भी ज्यादा है।

वार्डवार जानकारी शाम तक प्रस्तुत करें
कलेक्टर बी.चन्द्रषेखर ने नगर निगम आयुक्त को नगर पालिक निगम मेें कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों की वार्डवार जानकारी शाम तक प्रस्तुत करने के निर्देष दिये है। उन्होने निर्देषित किया हैं कि जानकारी में यह भी उल्लेख किया जाये कि कार्यरत कर्मचारियों की नियुक्त कब और कैसे हुई। जानकारी के साथ केवाईसी और बैंक खाता नम्बर भी दर्षाया जाये। कलेक्टर ने कहा कि जो लोग काम नहीं कर रहे हैं और जो सफाई कर्मचारियों से काम नहीं करा पा रहे हैं सभी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। भ्रमण के दौरान शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एस.कुमार भी मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds