May 17, 2024

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के विरोध में कई राज्यों में हिसक प्रदर्शन

नई दिल्ली,12जनवरी(ई खबर टूडे)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित फिल्म “द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” विरोध के बीच शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस दौरान कई राज्यों में हिसक प्रदर्शन हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच फिल्म जारी किए जाने के बाद भी दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब व छत्तीसगढ़ में कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ व हंगामा किया। पश्चिम बंगाल में तो एक सिनेमा हॉल की स्क्रीन तक फाड़ डाली गई।पंजाब में अनुपम खेर के पुतले जलाए
पंजाब में यूथ कांग्रेस ने एक मॉल का घेराव किया और अभिनेता अनुपम खेर का पुतला फूंका। लुधियाना में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर कांग्रेस भवन से लेकर जेएमडी माल तक प्रदर्शन किया। कुछ अन्य जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन हुआ।

मध्य प्रदेश में भाजपाइयों का पुलिस से विवाद
फिल्म के प्रदर्शन को लेकर मध्य प्रदेश में भी विरोध जताया गया है। जबलपुर में एक मल्टीप्लेक्टस के बाहर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया। उज्जैन में विरोध की आशंका के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

इंदौर में भाजयुमो के कई कार्यकर्ता बैंड बाजे के साथ फिल्म देखने मल्टीप्लेक्स पहुंचे। यहां प्रवेश को लेकर उनका पुलिस से विवाद हुआ। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds