May 15, 2024

दरवाजे पर बरात – दुल्‍हन पर लड़कियों ने फेंका तेजाब, जख्‍मी हालत में लिए 7 फेरे

बरेली,26 नवम्बर (इ खबरटुडे)।उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। विवाह समारोह में दो लड़कियों ने दुल्हन पर तेजाब दिया। जिससे दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़कियों के इस घृणित काम को सुनकर पुलिस भी चौंक गई। पुलिम मामले की जांच कर रही है।

एक ने दुल्हन का मुंह दबाया और दूसरी ने उसके चेहरे पर तेजाब डाला

दरअसल कैंट निवासी सेना में सूबेदार की बेटी की शादी चनेहटा के रिटायर्ड सैन्यकर्मी के बेटे के साथ तय हुई थी। युगवीणा लाइब्रेरी में कल रात लड़की का परिवार द्वारचार संस्कार में व्यस्त था। दुल्हन मेकअप रूम में अपनी नानी के साथ थी। परिवार के लोगों के अनुसार दुल्हन के कमरे का दरवाजा खुलवाकर दो लड़कियां अंदर पहुंची। लड़कियों के कमरे में जाने के कारण किसी को शक भी नही हुआ। एक ने दुल्हन का मुंह दबाया और दूसरी ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया।

 

वारदात के बाद यह दोनों दुल्हन के मेकअप रूम को बाहर से बंद कर फरार हो गईं। दुल्हन ने पिता को फोन किया और उनके फोन अटेंड न करने पर दरवाजा पीटा। जिसे एक लड़के ने खोला और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग दुल्हन को लेकर गंगा चरण अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वहां से पीड़िता को एसआरएमएस रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार और एसपी सिटी समीर सौरभ ने अस्पताल पहुंच दुल्हन से पूछताछ की और घटना स्थल का भी मुआयना किया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने कहा कि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds