mainखबरे जिलों सेझाबुआब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

तीसरे राउंड में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 1284 मतों से आगे

झाबुआ,24 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश के झाबुआ उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है, इसमें लगातार कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद कांतिलाल भूरिया भाजपा के भानू भूरिया से आगे रहे। इसके पहले हुए राउंड में भी कांग्रेस उम्मीदवार आगे रहे।

तीसरे राउंड की गणना के बाद कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया भाजपा के भानू भूरिया से 1284 मतों से आगे रहे। कांग्रेस उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अभी 26 राउंड में से केवल तीन की गणना हुई है।

शहर के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 26 राउंड में यह पूरी मतगणना होगी। दोपहर तक परिणाम स्पष्ट हो सकता है। इस चुनाव के परिणाम आने के बाद 11वें विधायक को आज ही चुनाव जीतने का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। कांग्रेस ने यहां लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया पर दाव लगाया वहीं भाजपा ने नए चेहरे भानू भूरिया को इस बार मैदान में उतारा।

विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर झाबुआ सीट से जीते थे। बाद में वे लोकसभा चुनाव में सांसद भी बन गए। इसलिए विधायक पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ऐसे में झाबुआ सीट रिक्त होने से उपचुनाव की नौबत आई। 15 आम चुनाव के बाद पहली बार झाबुआ में विधानसभा का उपचुनाव हुआ।

Related Articles

Back to top button