May 14, 2024

डॉक्टर दुल्हन ने मुंह दिखाई रस्म से पहले ससुर व अन्य ससुराल वालों का इलाज किया

बारात की जीप पलटी, मेहंदी लगे हाथों से डॉक्टर बहू ने किया इलाज

बैतूल/मुलताई06 मार्च(इ खबरटुडे)। मुलताई के पास उभारिया गांव के समीप गोंडवाना ढाबे के सामने सोमवार की सुबह 8:45 बजे तेलंगाना के मंचुरीयाल से खरगौन जा रही बारात का एक वाहन ट्रैक्टर -थ्रेसर से टकरा गया। वाहन में सवार 11 लोगों में 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

दूल्हा- दुल्हन दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं
सभी घायलों को डायल 100 एवं संजीवनी 108 से मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होने के कारण । डॉक्टर दूल्हे ने भी अपने परिजन का इलाज किया। दूल्हा- दुल्हन दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं और अपने परिजनों को घायल देखकर तुरंत ही उपचार में लग गए। अस्पताल में दूल्हा और दुल्हन को उपचार करता देख सभी लोग हैरत में पड़ गए।

 

दुल्हन राजलक्ष्मी और दुल्हा अमित पाटीदार ने तुरंत ही हाथों में दस्ताने पहने
डॉक्टर दुल्हन को ब्याह कर ला रहे अघावट का पाटीदार परिवार खुशी-खुशी वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है खरगोन क्षेत्र के चंदनपुरी पोस्ट के ग्राम अघावट निवासी डाक्टर अमित पाटीदार का विवाह तेलंगाना के मंचुरीयाल निवासी राजलक्ष्मी से 5 मार्च को हुआ। विवाह के बाद सभी लोग दुल्हन को लेकर वापस लौट रहे थे, तभी मुलताई-बैतूल हाईवे पर गोंडवाना ढाबा के समीप सोमवार की सुबह बारात के काफिले में शामिल तूफान गाड़ी क्रमांक एमपी 10 बीए 3304 जिसे जावदा निवासी केवलराम पटेल चला रहा था, ट्रैक्टर-थ्रेसर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां दुल्हन राजलक्ष्मी और दुल्हा अमित पाटीदार ने तुरंत ही हाथों में दस्ताने पहने और सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया।

 

 

क्या हुआ हाथों में मेहंदी लगी, यह तो मेरा कर्तव्य
घायलों का इलाज करने के बाद दुल्हन राजलक्ष्मी ने मीडिया से कहा कि यह उनके लिए रूटीन का काम है। क्या हुआ हाथों में महेंदी लगी है, यह तो उनका कर्तव्य है। सभी घायल उनके परिजन हैं, विवाह हो चुका है, अब उपचार जरूरी है। यह तो और अच्छी बात है कि शादी के बाद अपनों की सेवा का मौका मिल सका।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds