May 4, 2024

टॉप गियर में देश चलाएंगे मोदी जी- सिन्हा

टॉप गियर में देश चलाएंगे मोदी जी- सिन्हा

रतलाम 23अगस्त(इ खबरटुडे)। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को रतलाम में कहा वर्ष 2014 में सत्ता परिवर्तन के बाद देशवासियो की उम्मीदे काफी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खस्ताहाल सत्ता मिली थी। उन्होंने लुब्रिकेंट डाल कर थर्ड गियर लगाया है। देशवासी इंतजार करे, 6-8 महीनो में वे टॉप गियर में देश चलाएंगे। रतलाम से इंदौर के बीच एक और डेमू चलेगी। लक्ष्मी बाई नगर तक 3-4 दिनों में उसे चला दिया जाएगा।
श्री सिन्हा रतलाम में जेएमडी पैलेस में विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भारतीय रेलवे की दशा सुधारने के लिए 5 साल में आठ लाख  करोड़ रुपए लगाने की योजना बनाई है। पिछ्ले सालो में हाई-वे पर 7 गुना विनियोग हुआ है, लेकिन अब रेलवे के विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। पहले पहले मध्य प्रदेश को 500-700 करोड़ का बजट मिलता था, लेकिन इस साल एनडीए सरकार ने 3011 करोड़ का बजट देकर नई लाइनों में 354 प्रतिशत, दोहरीकरण में 300 से अधिक और पुल-पुलियाओं की स्वीकृति में 380 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। रेलवे की आर्थिक स्थिति ठीक नही है, लेकिन रेल मंत्री जी की योजना से हालात बदल जायेंगे। उन्होंने कहा यात्रियों को समय पर पहुंचाना और मॉल ढुलाई का काम तत्परता से करना रेलवे की प्राथमिकता है। ट्रेकमैन सहित सभी रेलकर्मी भारतीय रेलवे की रीढ़ की हड्डी है। उनकी मांगो और समस्याओ का निराकरण कर दिया जाएगा।
रेल राज्य मंत्री ने कहा मध्य प्रदेश में 13 नई परियोजनाए शुरू की गई है। रतलाम से इंदौर के बीच इंदौर में प्लेटफार्म का कार्य पूरा होते ही रेल सुविधाए बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यात्री सुविधा के लिए लक्ष्मीबाई नगर तक नई डेमू चलाने, उज्जैन-आगर रेल लाइन, रतलाम-नीमच के बीच विधुतीकरण कराने के साथ रतलाम में पुलिया चौड़ीकरण और ओवरब्रिज के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव आते ही मंजूरी देने की घोषणा की। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत और अन्य नेताओ ने भी संबोधित कर क्षेत्र के विकास की मांगे रखी। जेएमडी पैलेस में रतलाम से उज्जैन, इंदौर व भोपाल की ट्रेनों को निरन्तर करने पर श्री सिन्हा का सम्मान किया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds