जिले में 1134 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

रतलाम 22 अप्रैल(इ खबरटुडे)। लोकसभा निर्वाचन के लिए 24 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जिले में 1134 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। इनमें से 170 केन्द्र क्रिटिकल तथा 22 केन्द्र वल्नरेबल माने गए है। सीमावर्ती क्षेत्र में 45 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है! सामान्य मतदान केन्द्रों की संख्या 964 है!
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 219ःरतलाम ग्रामीण में कुल 218 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है जिनमें 25 केन्द्र क्रिटिकल एवं 4 केन्द्र वल्नरेबल श्रेणी में रखे गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 220-रतलाम सिटी में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 230 है! इनमें 51 केन्द्र क्रिटिकल तथा 6 केन्द्र वल्नरेबल श्रेणी में है! इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 221-सैलाना में मतदान केन्द्रों की संख्या 209 है जिनमें से 29 केन्द्र क्रिटिकल माने गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 222-जावरा में 250 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है इनमें 43 केन्द्र क्रिटिकल श्रेणी में तथा 4 केन्द्र वल्नरेबल श्रेणी में रखे गए है! विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 223-आलोट में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 227 है। इनमें से 22 केन्द्र क्रिटिकल और 8 केन्द्र वल्नरेबल माने गए है! जिले के सैलाना,जावरा और आलोट विधानसभा क्षेत्रों में सीमावर्ती इलाकों में स्थापित मतदान केन्द्रों की संख्या क्रमशः 23,13, एवं 9 है। इस प्रकार सीमावर्ती क्षेत्रों में कुल 45 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है!