mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

जिले में कोरोना सक्रिय :आज भी 26 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

रतलाम,07 नवंबर (इ खबरटुडे)। त्यौहार का उपहार कोरोना वायरस द्वारा लगातार दिया है। शनिवार को 73 वर्षीय बुजुर्ग और 3 बच्चों सहित 26 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम से तिरुपति नगर की 65 वर्षीय महिला, आरपीएफ बैरक रेलवे के 40 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी की 53 वर्षीय महिला, राजवाड़ा चौक सैलाना के 20 वर्षीय युवक, इंदिरा कॉलोनी जावरा के 24 वर्षीय युवक, रतलाम फ्रीगंज के 65 वर्षीय पुरुष, सुतारों का वास के 48 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 41 वर्षीय पुरुष, जावरा की 50 वर्षीय महिला 25 वर्षीय, महिला, रतलाम बैंक कॉलोनी के 28 वर्षीय पुरुष, रेल नगर के 36 वर्षीय पुरुष, इंदिरानगर के 70 वर्षीय पुरुष ,रामबाग की 6 वर्षीय बालिका, कस्तूरबा नगर की 23 वर्षीय युवती, रिटायर्ड कॉलोनी के 53 वर्षीय पुरुष, नाहरपुरा के 28 वर्षीय पुरुष, ग्राम चितावद की 23 वर्षीय युवती, रतलाम धानमंडी के 24 वर्षीय युवक, रामबाग की 35 वर्ष की महिला, अलकापुरी के 73 वर्षीय पुरुष, ग्राम सरवन की 10 वर्षीय बालिका, 8 वर्षीय बालक, 28 वर्षीय महिला, आदर्श नगर जावरा के 52 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Related Articles

Back to top button