May 5, 2024

जिला स्तरीय जन अभियान समिति गठित

रतलाम 4सितम्बर(इ खबरटुडे)। शासन तथा स्वेच्छिक संगठनों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में स्वेच्छिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने म.प्र. जन अभियान परिषद अंतर्गत जिला स्तरीय जन अभियान समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष माननीय प्रभारी मंत्री म.प्र. शासन जिला रतलाम होगें।

उपाध्यक्ष अशोक लक्ष्मीनारायण पाटीदार, सामाजिक कार्यकर्ता तपस्या वेलफेयर सोसायटी बिलपांक, सचिव कलेक्टर जिला रतलाम रहेगें। समिति में सदस्य सहसचिव जिला समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद एवं सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन यंत्री-पीएचई, जल संसाधन, जिला वन मण्डाधिकारी, जिला योजना अधिकारी, उप संचालक सामाजिक न्याय, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि, जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग होगें। समिति में अशासकीय सदस्य राजेन्द्रसिंह रामसिंह सिसौदिया मानव अधिकार संद्य ग्राम जमुनियाशंकर तहसील आलोट एवं अशोक मोहनलाल वसुनिया पंच एवं सरपंच प्रतिनिधि बाजना रहेगें। समिति का कार्यकाल दो वर्षो का होगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds