April 28, 2024

जावरा पंहुची उज्जैन निवासी नाबालिग बालिका का अपहरण कर बलात्कार,दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम,3 अगस्त (इ खबरटुडे)। जिले के जावरा कस्बे में एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बलात्कार में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उज्जैन निवासी दो अल्पवयस्क बहनें जावरा स्थित हुसैन टेकरी पर जाने के लिए गुरुवार दोपहर को बस से जावरा पंहुची थी। इनमें बडी बहन की आयु लगभग पन्द्रह वर्ष और छोटी बहनकी आयु लगभग दस वर्ष की थी। इन बच्चियों की मां पहले से हुसैन टेकरी पंहुची हुई थी और ये बालिकाएं अपनी मां से मिलने के लिए जावरा पंहुची थी। जावरा के बसस्टैण्ड पर इन बालिकाओं ने हुसैन टेकरी जाने के लिए एक आटो चालक से बात की और आटो में सवार हो गई।
आटोचालक व उसका एक अन्य साथी बालिकाओं को हुसैन टेकरी ले जाने की बजाय इधर उधर घुमाते रहे और फिर एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां,दोनो आरोपियों ने पन्द्रह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद रात करीब साढे ग्यारह बजे दोनो आरोपियों ने बालिकाओं को भीमाखेडी फाटक के पास छोड दिया। दोनो बालिकाएं आधी रात को जैसे तैसे हुसैन टेकरी पंहुची,जहां इन बालिकाओं की मां रुकी हुई थी। बालिकाओं ने मां को अपनी आपबीती सुनाई। शुक्रवार सुबह इन बच्चियों की मां,बच्चियों को लेकर पुलिस थाने पर पंहुची और उसने सारा घटनाक्रम पुलिस को बताया।
बच्चियों की आपबीती सुनने के बाद जावरा पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन प्रारंभ कर दी और जल्दी ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शाहरुख पिता एजीज शाह २० तथा आसू पिता मोहम्मद सलीम २२ नि.तालनाका जावरा बताया गया है। दोनो अभियुक्तों को अपहरण,बलात्कार और पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds