mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़
जहर के सेवन में बलौदा बाजार में 20 गायों की मौत

बलौदा बाजार,17 जुलाई (इ खबर टुडे)। जिला मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर दूर ग्राम पहंदा में जहर सेवन से 20 से ज्यादा गायों की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे रोका छेका अभियान इससे पोल खुल गई है।
गौरतलब है कि कलेक्टर ने गुरुवार को ही जनपद सीईओ को रोका छेका अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नोटिस जारी किया था, इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना से अभियान पर पानी फिर गया।
पशु विभाग के डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पशु चिकित्सकों के मुताबिक जहर से सेवन सभी गायों की मौत हुई है।