February 2, 2025

ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी का कर्मचारी मिला कोरोना संक्रमित, निगरानी में 700 कर्मचारी

dna leb

नई दिल्ली,13 मार्च (इ खबर टुडे )। दिल्ली में रहने वाले और ग्रेनो की एक कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण पॉजिटिव पाए गए है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने उस कंपनी के सभी कर्मचारियों को सर्विलांस पर रखा है।

सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। उसने इटली, फ्रांस, चीन सहित कई देशों में व्यापार के सिलसिले में यात्राएं की। वह कंपनी में जॉब के सिलसिले में आता रहा।

परेशानी शुरू होने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें कोविड-19 के लक्षण पॉजिटिव पाए गए। उसका इलाज चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि कंपनी के सभी 700 कर्मचारियों को निगरानी पर रखा गया है।

You may have missed