May 17, 2024

गौशाला हटाने वाली नगर निगम कत्लखाने, मांस की दुकानें हटाने के पहले ही सो गई

स्वर्णिम भारत मंच आज कलेक्टर को देगा चेतावनी पत्र

उज्जैन,30मार्च (इ खबरटुडे)। महाकल की पवित्र भूमि से कत्ल खाने मांस-मदिरा की दुकानें हटाने की बजाय नगर निगम ने जीवन दायिनी गौमाता को ही नगर निगम सीमा से हटा दिया और अब कत्लखाने हटाने के पहले ही सो गई। इस बात से नाराज होकर स्वर्णिम भारत मंच मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी पत्र कलेक्टर संकेट भौंडवे, निगमायुकत आशीष सिंह को आज देगा। पवित्र नगरी के लिए राष्ट्र संता कमलमुनि जी महाराज उज्जैन ११०० किमी की पदयात्रा करते हुए २ अप्रैल को पहुंचेगे। इसके पहले महाकाल एवं क्षिप्रा के आसपास क्षेत्र को पवित्र करने के लिए नगर निगम व जिला प्रशासन को चेतावनी दी जाएगी।

स्वर्णिम भारत मंच के दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्र संत कमलमुनि जी महाराज की पद यात्रा इंदौर के क्लर्क कालोनी स्थित महावीर भवन में पहुंची जहां पर सैकड़ों की संख्या में अनुयायियों ने मां क्षिप्रा के निमित्त पवित्र पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। अपने उद्बोधन में राष्ट्र संत ने कहा कि देश में एक मुख्यमंत्री ऐसा है जो मांस मटन व बूचड़खाने बंद कर रहा है और दूसरी ओर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कत्लखाना खोलने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। यदि मेरे उज्जैन पहुंचने तक पवित्र नगरी से कत्लखाने, मांस, चिकन मदीरा की दुकानें नहीं हटाई तो जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। महाराज श्री के निर्देश पर स्वर्णिम भारत मंच गुरूवार को महाकाल क्षेत्र से मांस मदिरा की दुकानें हटाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी पत्र कलेक्टर संकेत भौंडवे व निगामायुक्त आशीष सिंह को सौंपेगा।
गौशाला हटा दी तो कत्लखाने किसके दबाव में नहीं हटे?
नगर निगम ने पूरी फोर्स के साथ नगर से जीवन देने वाली गाया माता को बेदखल कर दिया यहां तक कि गौमाता पालने वाले गौपालकों की गौशालाओं को भी धराशाही कर दिया था। नियमों के आगे नगर निगम ने किसी की भी नहीं सुनी परंतु अचानक मांस मटन की दुकानें हटाने की कार्यवाही को एक दिन करने के बाद रोक दिया गया, आखिर यह कार्यवाही किसके दबाव में रोकी गई। क्या मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गाय पालने वालों को सजा व गाय काटने बूचड़खानों के मालिकों को संरक्षण दे रहे हैं। उज्जैन के प्रशासन ने २ अप्रैल तक नगर के धार्मिक स्थलों विशेष रूप से महाकाल मंदिर एवं मां क्षिप्रा के क्षेत्र से कत्लखाने, मांस व शराब की दुकानें नहीं हटाई तो उग्र आंदोलन राष्ट्र संत कमलमुनि जी महाराज के नेतृत्व में स्वर्णिम भारत मंच के द्वारा किया जाएगा। यह चेतावनी आज कलेक्टर को दी जाएगी।

मां क्षिप्रा की पवित्रता के लिए इंदौरी हुए भावुक
स्वर्णिम भारत मंच के आव्हान पर राष्ट्र संत कमलमुनि जी महाराज अपनी पद यात्रा करते हुए महाकाल एवं क्षिप्रा के क्षेत्र को पवित्र करने के लिए इंदौर के विभिन्न चौराहों से होते हुए उज्जैन दो अप्रैल को आएंगे। रमेश भंडारी ने बताया कि इंदौर के चौराहों से निकलने वाली महाराज श्री की पदयात्रा में इंदौर के निवासी बड़ी संख्या में जुट रहे हैं जिससे यात्रा का स्वरूप भव्य होता जा रहा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds