May 18, 2024

खोखले साबित हुए अच्छे दिन के वादे

महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने प्रेसवार्ता में कहा

रतलाम,17 नवंबर (इ खबरटुडे)। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने आज यहां कहा कि लोकसभा चुनाव में किए गए अच्छे दिन के वादे खोखले साबित हुए है। केन्द्र सरकार तानाशाही रवैये से काम कर रही है। रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट हराकर जनता केन्द्र सरकार को मैसेज दे सकती है कि आम जनता सरकार की नीतियों से खुश नहीं है। जनता अपनी नाराजगी का इजहार करेगी और इस बार पुन: रतलाम -झाबुआ सीट पर कांग्रेस की जीत होगी।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा मंगलवार को लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए रतलाम आई थी। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि रतलाम लोकसभा सीट कांग्रेस की पंरपरागत सीट रही है, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में लहर के चलते यह सीट कांग्रेस से छीन गई थी। इस बार यह सीट फिर से कांग्रेस की झोली में आएगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने हर बार झाबुआ की जनता का समान रखा है और जब भी मौका मिला है झाबुआ के जनप्रतिनिधि को मंत्री मंडल में स्थान दिया है, लेकिन भाजपा ने एसा नहीं किया।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए शोभा ओझा ने कहा कि नगर निगम से लेकर केन्द्र सरकार तक भाजपा की है, लेकिन इसके बावजूद भी रतलाम का विकास नहीं हो पा रहा है। सड़क, पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था खराब है। आम जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिनों का वायदा कर सत्ता में आई थी, लेकिन अच्छे दिन के वायदे खोखले साबित हुए। दाल 200 रुपए किलों की कीमत पर पहुंच गई। मंहगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद भी पेट्रोल और डीजल की गिरी किमत का फायदा लोगों को नहीं मिल रहा है। इस सरकार में अच्छे दिन सिर्फ जमाखोरों और कालबाजारियों के आए है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि डेढ वर्षो में कैन्द्र सरकार कुछ नहीं कर पाई। आम जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाने के लिए केन्द्र सरकार अनवांटेड मुद्दे उठा रही है, लेकिन बिहार की जनता ने केन्द्र सरकार को जवाब दे दिया है और वो ही जवाब अब रतलाम की जनता देगी। पत्रकारवार्ता के अवसर पर मीडीया प्रभारी प्रमोद गुगालिया, सह मीडीया प्रभारी सुनील पारिख, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष यास्मिन शैरानी भी मौजूद थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds