July 6, 2024

कोरोना वायरस से भारत में पांचवीं मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 324

मुंबई,22 मार्च(इ खबरटुडे)।रोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है और हर दिन इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। हर रोज रिकॉर्ड संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं और मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। भारत के कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है।

यहां मुंबई, नागपुर और पुणे में सड़कें सुनसान हैं। इस बीच, रविवार को जनता कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस की पुष्टि किए गए मामलों की संख्या को संशोधित करके 324 कर दिया है। जोधपुर के एक शख्स का Covid-19 के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इस बीच कोरोना वायरस की वजह से भारत में होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर पांच हो गई हैं। पांचवे शख्स की मौत मुंबई में हुई है। उधर, पूरे भारत में जनता कर्फ्यू लगा हुआ है।

You may have missed