September 29, 2024

छिंदवाड़ा,25 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। नेहरिया में स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड(डब्ल्यूसीएल) की कोयला खदान की छत गिरने से पांच मजदूर दब गए। इनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

डब्ल्यूसीएल की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्य नारायण राव के मुताबिक गुरुवार को सेक्टर नंबर-38 की भूमिगत कोयला खदान में रोजाना की तरह एडवांस टीम के सदस्य काम करने के लिए गए थे। सुबह करीब 11 बजे खदान के अंदर कोयला ढोने वाली मशीन फंस गई।

मौके पर मौजूद मजदूरों ने उस मशीन को निकालने का प्रयास किया, तभी खदान की छत उन पर गिर गई। जिससे पांच मजदूर दब गए। इसकी जानकारी लगने पर रेस्क्यू टीम अंदर पहुंची। वहां से गंभीर घायल दिलीप को दोपहर में निकालकर बड़कुही अस्पताल भेजा।

शेष चार मजदूरों को शाम तक निकाला जा सका, तब तक उनकी मौत हो चुकी थ्ाी। इनमें रामप्रकाश, रफीक, राजेश एवं रविशंकर शामिल हैं। चारों के शवों को जिला अस्पताल भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर उनके शव परिजनांे को सौंपे जाएंगे।

तीन किमी लंबी है खदान
जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर स्थित यह खदान करीब तीन किमी क्षेत्र में फैली हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही डब्ल्यूसीएल के जनरल मैनेजर सुहागचंद पंड्या, कलेक्टर वेदप्रकाश, एसपी अतुल सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं खदान के मजदूरों में हड़कंप मचा हुआ था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds