May 19, 2024

किसान संघ महामंत्री श्री केलकर देश के टाप टेन आन्दोलनकारियों में

इण्डियन एक्सप्रेस ने जारी की देश के प्रमुख व्यक्तियों की पावर लिस्ट

नई दिल्ली,२ मार्च (इ खबरटुडे)। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रभाकर केलकर को देश के प्रमुख समाचार पत्र इण्डियन एक्सप्रेस ने देश के टाप टेन आन्दोलन कारियों में शामिल किया है। मोदी सरकार के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण कानून पर श्री केलकर के कडे रुख के चलते उन्हे टापटेन में शामिल किया गया है। इण्डियन एक्सप्रेस की इस सूचि में अन्ना हजारे और नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी जैसे व्यक्ति शामिल है।
नई दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख नगरों से प्रकाशित समाचार पत्र इण्डियन एक्सप्रेस द्वारा वर्ष २०१५ की पावर लिस्ट जारी की जा रही है। इस क्रम में देश के दस प्रमुख आन्दोलनकारियों की सूचि में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री केलकर को चौथे स्थान पर रखा गया है। इस सूचि में पहले स्थान पर भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन से चर्चाओं में आए समाजसेवी अन्ना हजारे को रखा गया है। इस सूचि में पूर्व आईएएस अधिकारी अरुणा राय,जम्मू कश्मीर के आरटीआई कार्यकर्ता शेख गुलाम रसूल आदि भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि श्री केलकर लम्बे समय तक रतलाम मन्दसौर क्षेत्र में संघ के विभाग प्रचारक के रुप में कार्यरत रहे है। वर्तमान में वे भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री है। मध्यप्रदेश से उनका निरन्तर जीवन्त सम्पर्क रहता है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds