May 19, 2024

कार्य में रूचि नहीं लेने वालों को किया गया दण्डित – डाॅ. वंदना खरे

रतलाम06 मई(इ खबरटुडे)।महिला स्वास्थ्य शिविर अंतर्गत आयोजित गतिविधियों का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. वंदना खरे ने ग्राम हाढ़ीखोरा एवं हालीवाड़ा चरपोटा में निरीक्षण किया।

शिविर में डाॅक्टर पी.एन.श्रीवास्तव अनुपस्थित पाये गये
 ग्राम हाढ़ीखोरा में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित नहीं किया गया एवं ड्यटी पर पदस्थ डाॅ. जायसवाल, एम.पी.एस.रणवीरसिंह गौड़, ए.एन.एम.सविता ठाकुर, एम.पी.डब्ल्यु. जितेन्द्र भुरिया कर्तव्य स्थल से नदारत पाये गये। पुछने पर बताया गया कि शिविर ग्राम भुरिया कमाल में आयोजित किया जा रहा है। सभी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। ग्राम हालीवाड़ा चरपोटा में आयोजित महिला स्वास्थ्य शिविर में डाॅक्टर पी.एन.श्रीवास्तव अनुपस्थित पाये गये।
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के वाहन को रास्ते में आता देख चिकित्सक ने मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कहा आगे मार्ग अवरूद्ध है। अतः आप न जाये। इस प्रकार डाॅ.पी.एन.श्रीवास्तव सी.एच.एम.ओ. को देखकर भी अपने घर की ओर दोपहर 2 बजे ही रवाना हो गये। इस प्रकार उन्होने शिविर के लिये कार्य नहीं किया।
नईम खाॅन एम.पी.एस. भी अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाये गये। इन अधिकारी एवं कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटकर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गये है। धीरज जोशी डाटा एन्ट्री आॅपरेटर द्वारा एम.सी.टी.एस. में कम प्रविष्टि किये जाने हेतु सेवा समाप्ति की कार्यवाही वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्तावित की जायेगी।
राजापुरा माताजी उप स्वास्थ्य केन्द्र की ए.एन.एम. के द्वारा एक माह में 20 प्रसव कराये गये है। जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस उपलब्धि हेतु ए.एन.एम. को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र दिलाया जायेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds