mainखबरे जिलों सेझाबुआब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

कांतिलाल भूरिया की जीत से कांग्रेस ने तीन दिन पहले मनाई दीपावली

झाबुआ,24 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए खुशी लेकर आए। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने करीब 28 हजार मतों से जीत दर्ज की है और इसी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने तीन दिन पहले ही दीपावली मना ली।भूरिया की जीत पर जिला मुख्यालय सहित अंचल में कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। हालांकि अभी जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। पॉलिटेक्निक कॉलेज पर सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुरू हुई।

राउंड दर राउंड जैसे-जैसे कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया लीड लेते गए कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई जबकि भाजपा के खेमे मे सन्नाटा छाने लगा। भाजपाई नेता अपने प्रत्याशी की वापसी का इंतजार करते रहे लेकिन हर राउंड के बाद उम्मीद टूटती चली गई। मतगणना स्थल के बाहर बैठे दोनों ही दलों के नेता प्रत्येक राउंड की अपडेट लेते रहे।

Related Articles

Back to top button