May 1, 2024

कसी जा रही है पूरे देश में एनजीओ पर नकेल

सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से 68 करोड़ लोगों की सेवा का मौका मिला – गेहलोत

उज्जैन 26 सितम्बर(इ खबरटुडे)। गुरुवार को कालिदास अकादमी में नि:शक्तजन उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने आये केन्द्रीय सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री थावरचंद गेहलोत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे देश में एनजीओ पर नकेल कसी जा रही है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी के एनजीओ की सीबीआई जांच के लिये विधिक सहायता ली गई है।
सामाजिक न्याय मंत्री श्री गेहलोत ने देश में पहली बार नि:शक्तजनों के लिये बनी मोटरेट ट्रायसिकल का वितरण प्रतिकात्मक रुप से यहां 12 हितग्राहियों को किया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि देश में कई एनजीओ फर्जी तरीके से कार्य कर रहे हैं। कुछ एनजीओ हैं जो ठीक से काम कर रहे हैं। नि:शक्तजन उपकरण वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से 68 करोड़ लोगों की सेवा का मौका उन्हें मिला है। पूर्ण संवेदनशीलता के साथ इस मौके का उपयोग करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सहायता पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। उनके अनुसार वर्तमान में नि:शक्तजनों को प्रमाण-पत्र बनाने एवं उसकी मान्यता संपूर्ण देश में करने के लिये केन्द्र सरकार काम करने जा रही है। इससे नि:शक्तजन देश में कहीं भी सहायता प्राप्त कर सकेगा। उनके अनुसार मोटरेट सायकल प्राप्त करने की पात्रता के लिये 80 प्रतिशत विकलांगता के स्थान पर 70 प्रतिशत विकलांगता करने पर भी मंत्रालय विचार करेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सुदर्शन भगत, सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक दिलीपसिंह शेखावत, मुकेश पंडया, सतीश मालवीय, बहादुरसिंह चौहान, आलोट विधायक जितेन्द्र गेहलोत, आगर विधायक गोपाल परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष विष्णुकुंवर आंजना, नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत मौजूद थे। कार्यक्रम में उज्जैन एवं नागदा तहसील के 232 नि:शक्तजनों को 38 लाख की ट्रायसिकल, व्हील चेयर एवं मोटरेट ट्रायसिकल वितरित की गई। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय सचिव स्तुति कक्कड़, प्रदेश के सामाजिक न्याय प्रमुख सचिव बी.एस. निरंजन, कलेक्टर कविन्द्र कियावत, एसपी अनुराग, एलिम्को के सीएमडी नारायण राव, भाजपा नगर अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा सहित गणमान्य नागरिक, हितग्राही नि:शक्तजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप नाडकर्णी ने किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds