May 17, 2024

कलेक्टोरेट में कार्यरत महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत

मंगलवार दोपहर को भर्ती हुई थी जिला चिकित्सालय में,पुलिस ने शुरु की जांच

रतलाम,14 मई (इ खबरटुडे)। कलेक्टोरेट में  कार्यरत एक महिला लिपिक ने आज तडके जिला अस्पताल में दम तोड दिया। उक्त महिला कर्मी को मंगलवार दोपहर ही अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों को महिलाकर्मी की मौत में संदिग्धता प्रतीत हो रही है,नतीजतन मृतका का पोस्टमार्टम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,कलेक्टोरेट में सहायक वर्ग-2 के रुप में कार्यरत श्रीमती छाया पति जगमोहन तिवारी 52 को मंगलवार दोपहर उल्टी होने व चक्कर आने जैसी शिकायत होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान चिकित्सकों को यह मामला जहर के उपयोग जैसा संदिग्ध लगा। छाया तिवारी ने आज तडके करीब साढे तीन बजे दम तोड दिया।
संदिग्ध मौत की आशंका के चलते मृतका का पोस्टमार्टम कराए जाने का निर्णय किया गया। आज सुबह मृत महिला कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
मृत्यु के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। चिकित्सकों ने शव का विसरा संरक्षित कर लिया है। विसरेकी विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मृत्यु का वास्तवित कारण क्या है। पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। हांलाकि अपुष्ट सूत्रो का कहना है कि मृतका ने पारिवारिक सम्पत्ति के विवाद में आत्महत्या की होगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds